लटेरी से मुजीव खान
लकड़ी तस्करों के विरुद्ध चलायी जा रही मुहिम अन्तर्गत दक्षिण लटेरी रेंज में बड़ी मात्रा में सागौन के सिल्लिया और मोटरसाइकिल जप्त कर कार्यवाही की गयी । रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी लटेरी दक्षिण विवेक चौधरी द्वारा लटेरी दक्षिण और उत्तर रेंज के वन स्टाफ को साथ लेकर 03 मोटर सायकलों सहित इमारती सागौन की लगभग 50 सिल्लियां से अधिक सिल्लिया जप्त की। अनुमानित मूल्य करीबन एक लाख रूपये आंका गया। वन स्टाफ द्वारा लकड़ी तस्करों की खबर लगने पर जंगल में बड़ी संख्या में वन स्टाफ ने दबिश दी। रात को 3 मोटरसाइकिल जप्त की। रात को स्टाफ की गश्त के कारण लकड़ी तस्कर लकड़ी नहीं ले जा पाये। जब सुबह पूरे जंगल में दोनों रेंज के वनस्टाफ़ ने तलाशी की तो बड़ी मात्रा में सागौन की सिल्लिया बरामद की। वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चन अपराध प्रकरण दर्ज किये गये हैं। कुछ दिन पूर्व ही ऐसी ही बड़ी कार्यवाही कोटरा के जंगल में की गई थी जिसमे एक मोटरसाइकिल और 16 नग सागौन की सिल्लिया जप्त की गई थी। जप्ती कार्यवाही में निर्मल कुमार अहिरवार, वनचौकी प्रभारी कोटरा, जितेन्द्र शर्मा, परिक्षेत्र सहायक झुकरजोगी सजय कुमार मीना, परिक्षेत्र सहायक चीपता वनरक्षक-राजधरसिंह अहिरवार, पुष्पेन्द्रसिंह डामोर, अमित शर्मा, मनोहर शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, नीलेश कुर्मी, गनेश अहिरवार, राहुल अहिरवार, गनेशराम शर्मा, राधेश्याम कुशवाह, राकेश कुमार भील, कमर मियां, निर्मल कुमार व्यास, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, दीपक व्यास, गगनेश्वर भार्गव, संतोष विश्वकर्मा एवं समिति सुरक्षा श्रमिक सहित उत्तर लटेरी रेंज के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







