एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे एस पी विजय पाण्डेय आरोपियों की धरपकड़ हेतु आंपरेशन हंट की शुरुआत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा // एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे SP श्री विजय कुमार पाण्डेय उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत की। उन्होंने मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए।जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी/सायबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन हंट की शुरुआत की गई है। पुलिस टीमों को अलग -अलग दिशा में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी श्री सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा श्री जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत