राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मनेंद्रगढ़ 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में जागरूकता रैली जांच करें, सफाई रखें और ढककर रखें — डेंगू को मिलकर रोकें” का दिया संदेश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़

जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के तहत मितानिन कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता एवं सावधानी बरतने का संदेश दिया। रैली को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है और इसके लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। “जांच करें, सफाई रखें और ढककर रखें — डेंगू को मिलकर रोकें” जैसे नारों के साथ रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. वाशिक असदक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सोनी, जिला मलेरिया सलाहकार संजीत सिंह, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद सुलेमान खान तथा प्रमेन्द्र कुमार सिंह (BETO) सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। जनजागरूकता और स्वच्छता अपनाकर ही डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत