ग्राम पंचायत बैठक में ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर ग्राम पंचायत रामपुर रामपुर भवानीपुर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में बारात घर निर्माण, तालाब की सफाई, नाली-खड़ंजा, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।ग्राम प्रधान गजाला खातून प्रधान प्रतिनिधि नियाज अहमद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों को भेजे जा रहे हैं।
बैठक में पंचायत सचिव मनीष शुक्ला, विवेक वर्मा एवं अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पंचायत द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।
प्रशिक्षक डॉ. विनय बहादुर पांडेय, आनंद भास्कर तथा मनोज मिश्रा (सहायक विकास अधिकारी पंचायत) ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायत की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य मो. इरफान, राशिद, सगीर, शाहबुद्दीन एवं सलमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत बैठक में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत