(केसरिया हिंदुस्तान कवर्धा) थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा:कबीरधाम बना अपराध का गढ़ एक बार फिर गृह मंत्री जी के गृह जिले में बलात्कार जैसे कृत्य निकलकर सामने आया है आय दिन ब दिन नेशनल हाईवे NH 30 पर फिर एक बार बालिका के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया ऐसे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आ रहा हैं
कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत वापस आने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर महिला थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार घटना ग्राम सरोदा दादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में घटित होना पाई गई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी और महिला थाना के टीम द्वारा पीड़िता को तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान पीड़िता के कथन, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







