भाजपा नगर मंडल मनेन्द्रगढ़ में नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मनेन्द्रगढ़ में श्री सी.एच. नागार्जुन (कार्तिक राव) को नगर मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री नागार्जुन लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाने का कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर मंडल मनेन्द्रगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही युवाओं और आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत