नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की जीवन रेखा सीप नदी पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के केंद्र बंजारा डेम पर स्वछता हेतु श्रमदान का आयोजन रखा गया। नगर पालिका श्योपुर के तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, जन प्रतिनिधि एवं नगर पालिका परिषद श्योपुर के अधिकारी एवं कर्मचारीयो ने श्रमदान कर बंजारा डेम पर सफाई की।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, सीएमओ श्री राधेरमण यादव, गायत्री परिवार श्योपुर से श्री चौथमल शर्मा, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री लेखराज सुमन, मातृ छाया संस्था के श्री भास्कर टकसाली, नगर पालिका से श्री आदित्य चौहान, श्री सत्यभानु जाटव, श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, श्री विजय धूलिया, श्री बीनू, श्री मुरारी लाल प्रजापति, श्री ओम सुमन, श्री संदीप कतरोलिया, श्री महावीर सुमन, श्री राकेश सिंह राठौड़, श्री शकील, श्री रिंकू प्रजापति सहित कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में कल 13 मई को भी बंजारा डेम पर ही श्रमदान किया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







