ओमप्रकाश परमार,
देवास। कन्नौद क्षेत्र की शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि कुसमानिया स्थित शराब दुकान पर बिना रेट लिस्ट लगाए निर्धारण मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। इधर ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में कन्नौद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गांवों में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान से आसपास के गांवों में किराना दुकानों और गुमटियों के माध्यम से भी खुलेआम शराब बिकवाई जा रही है। गांव-गांव तक शराब की आसान उपलब्धता से सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है। खासकर युवाओं और बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराबखोरी बढ़ने से घरेलू हिंसा की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। कई परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रूप से गांवों में शराब बिक्री पर रोक लगाने और शराब दुकान पर निर्धारित मूल्य सूची अनिवार्य रूप से लगाने की आवश्यकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री और मनमानी पर रोक लग सके।
इधर रेट लिस्ट के सम्बंध में शराब दुकान सेल्समैन से बात की उन्होंने बताया कि रेट लिस्ट लगाने का काम आबकारी विभाग का है। वही आकर लगाएंगे।
इस संबंध में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव ने बताया कि पहले भी इनका केस बना चुके है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है, दुकान पर कल से रेट लिस्ट लगवा दी जाएगी और गांव-गांव शराब की अवैध बिक्री की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







