दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर //जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य में नलखेड़ा ग्रामीण के सर्किल-20 ने निर्धारित समय-सीमा से पूर्व शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उपलब्धि हासिल की है।
सर्किल-20 के सुपरवाइजर श्री संदीप परिहार द्वारा कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा (पालडिया-124), महेश कुमार जैन (गोंदलमऊ-125), गिरिराज पाटीदार (गोंदलमऊ-126), अनिल पाटीदार (सिया-127), जाकिर मंसूरी (सिया-128), कालू सिंह पेजवाल (कबूली-129) एवं तेज सिंह चौहान (माधोपुर-130) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
तहसीलदार श्री प्रियंक श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार श्री रामगोपाल शर्मा ने भी सर्किल-20 के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को जनगणना कार्य समयपूर्व पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







