केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम रुई विकास खण्ड घटिया में पानी चौपाल का आयोजन कर कृषकों को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभागीय योजना की जानकारी दी गई।
11 मई 2026 को ग्राम रुई में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें उद्यान विभाग की योजना फल पौध रोपण को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी दी गई बैठक में गांव के उन्नत कृषकों के साथ विस्तृत चर्चा कर योजना की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री कृष्णकांत नरगावे ने बताया कि फल क्षेत्र विस्तार योजना में फलपौध रोपण को बढ़ावा देना जिससे फल उत्पादन कर प्रति इकाई क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकें तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना में ड्रिप, स्प्रिंकलर, पार्टेबल का प्रयोग कृषि सिंचाई में कर सिंचाई जल का समुचित प्रबंध कर सकते हैं। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पूनम भदौरिया विकास खण्ड घटिया ने कृषकों को Pmfme योजना की जानकारी दी गई जिसमें कृषकों को लहसुन प्याज आलू आदि की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर उद्योग स्थापित कर सकते हैं जिसमें कृषकों को 35% अनुदान दिया जाता हैं।कृषक उद्यानिकी विभाग में MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर विभाग की योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।उ
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







