बरेली के बच्चों ने यूसीमास में लहराया परचम, अमाया बनीं चैम्पियन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली। नगर के बच्चों ने यूसीमास स्टेट लेवल प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में बरेली का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय यूसीमास स्पर्धा में दिशा अबेकस एकेडमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। प्रतियोगिता में बच्चों ने मात्र 8 मिनट में 200 सवाल हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बरेली की दिशा अबेकस एकेडमी के 10 बच्चों ने इसमें भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नगर को गौरवान्वित किया। छात्रा अमाया गुर्जर ने चैम्पियन बनकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं भावेश उपाध्याय ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा लाभांश जैन और शिवाय धाकड़ ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों ने भी मेरिट टॉप-20 में स्थान बनाकर ट्रॉफियां हासिल की बच्चों की इस शानदार सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई