दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो
बांदा। दबंगों के जुल्म का शिकार हुई महिला ने स्थानीय बबेरू थाने में सुनवाई न होने पर एसपी को अपने साथ हुये अन्याय की दस्तान सुनाई। पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के ओदश दिए। लेकिन पीड़िता द्वारा थाना प्रभारी बबेरू पर पचास हजार रूपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने कार्यवाही का भरोसा देते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है।
एसपी को दिये शिकायती पत्र में बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवल निवासी दुल्ली पत्नी बाबू ने बताया है कि आपके समक्ष लिखित प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थी के ऊपर हुये जानलेवा हमले व प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया था और आपके द्वारा यह कहा गया कि बबेरू कोतवाली जाओ कार्यवाही की जायेगी। कोतवाली पहुँचने पर प्रभारी निरीक्षक बबेरू राजेन्द्र सिंह राजावत ने एफआईआर दर्ज करवाने के लिये प्रार्थी से 50 हजार रूपये की मांग की, किन्तु गरीब होने के कारण प्रार्थी उक्त मांग को पूरा नहीं कर सका। इसके बाद प्रार्थी निरीक्षक कोतवालीं बबेरू ने कहा कि इस तहरीर को बदल दो जो मैं कह रहा हूँ वही लिखो। प्रार्थी ने उक्त घटना के बारे में बताया और कहा कि 7 मई 26 अपने दरवाजे पर था उसी समय गाँव के लालमन व मांजर पुत्रगण कलुवा दरवाजे पर आये और गालियां देते हुए 5 सौ रूपये दारू पीने के लिए मांगे। प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो लालमन व माजर प्रार्थी का कालर पकड़कर मारपीट करने लगे। इतने में शोर सुनकर विनोद पुत्र लालमन, कलुवा पुत्र सुदैला कुल्हाड़ी और बरछी लेकर आ गये और प्रार्थी के ऊपर कुल्हाड़ी से एकराय होकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया जिससे प्रार्थी के सिर में गम्भीर चोटे आयीं। प्रार्थी को बचाने के लिए प्रार्थी का पुत्र संजय व चन्दू पुत्र अजीत, कमल पुत्र मुन्ना आ गये इतने में संजय के सिर में बरछी से वार कर दिया तथा चन्दू के हाथ में बरछी मार दिया। जिससे उपरोक्त लोग पूर्णरूप से घायल हो गये। जिसके उपरान्त शोर सुनकर बचाने आयी प्रार्थी की पत्नी दुल्ली और प्रार्थी को बुरे-बुरे गालियाँ देने लगे और कहने लगे कि अगर तू अपनी मनमर्जी तहरीर पर हस्ताक्षर नहीं करोगे तो फर्जी मुकदमा लगाकर तुझे जेल भेज दूंगा। प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के ऊपर कुल्हाड़ी व बरछी से वार कर हमला किया गया। मगर एफ०आई०आर० में मात्र लाठी-डण्डे ही दिखाये गये जबरन हस्ताक्षर करवाकर प्रकरण का हल्की धाराओं में समाप्त करने का प्रयास किया गया। रात में घटना के बाद 112 नं० पुलिस को फोन करके सूचित किया गया तो मौके पर 112 नं० पुलिस आयी और दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही न करते हुये उल्टा प्रार्थी व उसके परिवारीजनों को ही डांटकर चली गयी। इसके बाद रात्रि लगभग 12 बजे प्रार्थी बबेरू कोतवाली पहुँचा तो कोतवाली से भी डांटकर भगा दिया गया। गम्भीर चोटे आने के बाद प्रार्थी बेहोश हो गया। तो प्रार्थी के साथ वालो तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बबेरू में भर्ती कराया गया तथा रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बबेरू से जिला अस्पताल बाँदा के लिए रिफर कर दिया गया और चिकित्साधिकारी 5000 की अवैध मांग की गयी। अतः प्रार्थना है, कि प्रार्थी व परिवारीजनों का डाक्टरी परीक्षण कराकर उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।
वही ज़ब प्रभारी निरीक्षक से फोन द्वारा बात की गई तो उन्होंने सारे आरोपों क़ो निराधार बताते हुए कहाँ विवेचना के दौरान आरोप सही हुआ तो धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







