अभिषेक त्रिपाठी केसरिया हिंदुस्तान
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर,सी. एंड डीएस को और लेबर बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल आदि निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता,यूपीसीडको को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष आदि के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को अवशेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। उन्होंने महामाया डिग्री कॉलेज में निर्माण कार्यों को आगामी दीपावली तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







