केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
(जिर्णोद्धार प्रतिष्ठा 8 मई को)
बडावदा
पूजा उसी की होती है जो सहनशील होता हैं इस दुनिया में जो सहता हैं वह रहता है बिना ब्रेक का वाहन चाहे लाखों का हो कोई भी उसने सफर नहीं करना चाहता है वो बेकार है उसी तरह हमारे जीवन रूपी वाहन के ब्रेक गुरु होते है गुरु रूपी ब्रेक न हो तो हमारा जीवन बेकार है तन का मेकअप से पहले मन का मेकअप गुरु से करवाना चाहिए।उक्त उदगार गच्छाधिपति गुरुदेव श्री नित्यसेनसुरीश्वर म .सा.के शिष्य रतन डॉ संयम रत्न विजय म.सा.ने अयोध्या नगरी सभा मंडप में धर्मसभा में कही।मुनि श्री ने बताया कि तन को कितना भी चमकालो कुछ समय बाद वैसा ही हो जाता हैं मन को चमका लिया तो जीवन संवर जाएगा मन को चमकाने के लिए ही मंदिर जिनालय होते है।दूसरों पर हंसना आसान है मगर दूसरों को हंसाना बहुत कठिन है।
6 मई को पाटला पूजन नवकारसी दोनों समय के स्वामीवात्सल्य के लाभार्थियों का बहुमान का लाभ अशोक कुमार हुकमी चंद गादिया परिवार झाबुआ ने लिया लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया। प्रतिष्ठा से सम्बन्धित चढ़ावे की जाजम का लाभ अशोक मांगीलाल सकलेचा परिवार ने लिया।आज शुक्रवार को उनके निवास स्थान से जाजम के लाभार्थी को नूतन जीर्णोद्धार जिनालय लाया जाएगा संचालन सुशील एम सकलेचा ने किया।प्रतिदिन रात्री ने दीपक करणपुरिया द्वारा प्रभु भक्ति का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







