केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/चौरई :- मिडिया का गलत उपयोग समाज के लिए खतरा वर्तमान परिवेश मे मिडिया का गलत इस्तेमाल समाज के लिए घातक ही नहीं है अपितु यह पत्रकारिता के मूल सिद्धांत के विपरीत है इसे रोके बिना पत्रकरो की गिरती साख क़ो बचाया नहीं जा सकता है उक्त बाते विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौरई मे आयोजित संगोष्ठी व परिचर्चा मे व्यक्त की गईं!जिले के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक केसरिया हिंदुस्तान के जिला ब्यूरो चीफ महेश शिवहरे ने कहाँ की जीवंत लोकतंत्र की सफलता के लिए स्वतंत्र मीडिया का होना अनिवार्य है यूनेस्को की सिफारिश के बाद दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित किया था तब से यह दिन मीडिया की स्वतंत्रता के बुनियादी सिद्धांतों का जश्न मनाने और दुनिया भर में प्रेस की स्थिति का आकलन करने के लिए मनाया जाता है!पत्रकार भुजेन्द्र शर्मा ने अपनी बात रखते हुए मीडिया को समाज का दर्पण और लोकतंत्र का रक्ष बताया वही वरिष्ठ पत्रकार और चौरई प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सेन ने कहाँ की एक स्वतंत्र प्रेस न केवल जनता को देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत कराता है बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही भी तय करता है यह जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने और सामाजिक बुराइयों को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम है!पत्रकार मनोज साहू ने कहाँ की विश्व प्रेस दिवस उन पत्रकारों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का अवसर है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान गंवाई है साथ ही प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और अपनी प्रतिबद्धताओं को याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है पत्रकार ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने कहाँ की जनता के बीच प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाना चाहिए किन्तु वर्तमान समय कुछ कथाकथित लोगो ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है जो पत्रकरिता क़ो बदनाम कर रहा है! जिले के वरिष्ठ पत्रकार और डीटी न्यूज़ संपादक मोहम्मद शमीम ने कहाँ की आज के दौर में मीडिया के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ हैं! वरिष्ठ पत्रकार गजानन्द सोनी ने कहाँ की पत्रकारों पर बढ़ते हमले राजनीतिक दबाव सेंसरशिप और ‘फेक न्यूज’ का बढ़ता चलन प्रेस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है आर्थिक लाभ के लिए खबरों से समझौता करना भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है! इस अवसर पर पत्रकार सौरभ जैन ने कहाँ की स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया के बिना एक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि मीडिया की आज़ादी सिर्फ पत्रकारों का अधिकार नहीं बल्कि पूरे समाज की ज़रूरत है हमें एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए जहाँ प्रेस बिना किसी डर या पक्षपात के सच्चाई को सामने ला सके!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







