मिशन शक्ति 5.0 के तहत अमरपुरवा में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ मनीष कुमार कन्नौजिया महाराजगंज

जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरवा में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में म0उ0नि0 लकी पटेल, का0 निशा कुमारी एवं का0 मानसी वर्मा की उपस्थिति रही। सम्मेलन में लगभग 20 महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया।
सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181 आदि की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आशा कार्यकत्री द्वारा महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गईं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस तरह की जागरूकता से उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली है, जिससे वे अब बिना डर और संकोच के अपनी समस्याओं को साझा कर सकेंगी। उन्होंने इस पहल को पुलिस की सकारात्मक और साहस बढ़ाने वाली पहल बताया।
महिलाओं व बालिकाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकेगा, जिससे भविष्य में बड़े अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment