ब्यूरो रमेश रैकवार
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक समेत कई पत्रकार हुए सम्मानित
चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का सपथ ग्रहण एवम् सम्मान व राष्ट्रीय संगोष्ठी समारोह का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में आयोजित किया गया। जिसके परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व संचालन राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। अपने संबोधन में उपाध्याय जी ने पत्रकारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दुर्घटना बीमा तथा फ्री यात्रा की मांग मंत्री जी के सामने रखी। प्रदेश के मुख्य महासचिव वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि किसी पत्रकार साथी का शोषण होता है तो संघ उनके साथ खड़ा है। पत्रकारों को मानदेय दिया जाए। बिजली, आवास व चिकित्सा की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाए। राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय ने सभी मांगो को मुख्य मंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया । जिलाध्यक्ष चित्रकूट शिवमूरत द्विवेदी, महासचिव रमेश रैकवार, विराग पांडेय को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न प्रांतो से आए सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







