दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
सिंदुरिया/महराजगंज । स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले कथित “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 39,500 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और एक मंगलसूत्र बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित रंजीत चौहान निवासी जनपद एटा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 2 मई को आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। आरोप है कि अंजलिका को पूजा नाम से अविवाहित बताकर विवाह तय कराया गया, जबकि वह पहले से विवाहित थी और एक बच्चे की मां है। शादी की रस्मों के दौरान नकद रुपये, मंगलसूत्र और पायल भी हड़प लिए गए। बाद में मारपीट कर धमकी दी गई और मुख्य आरोपी जितेन्द्र मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जांच के बाद लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका को चिउटहा बाजार के पास से गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। व फरार आरोपी जितेन्द्र की टीम गठित कर तलाश जारी है। पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







