दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854
बैरसिया।।। राजधानी भोपाल के बैरसिया स्थित राजनदनी गार्डन में भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी तथा क्षेत्र के अन्य ज्वलंत जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ उठाता रहा है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में बैरसिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती राजकुमारी (रिक्की) रघुवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश साहू, जिला ग्रामीण किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम भाई मेहर भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश दांगी, बैरसिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश यादव, जिला ग्रामीण प्रवक्ता राजू धाकड़, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा सहित कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को लेकर जनआंदोलन खड़ा करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







