महाकाल मंदिर पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी ने नर्मदा नदी में स्नान कर किया ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन पूजन, डिप्टी कलेक्टर ने किया सम्मान भी

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश में खंडवा क्षेत्र स्थित पतित पावन मां नर्मदा नदी के समीप तृतीय ज्योतिर्लिंग बाबा ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर महादेव के दर्शन करने उज्जैन स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के विद्वान पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी पहुंचे। उन्होंने यहां पहले नर्मदा नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं सर्व भक्तों के नाम कल्याण श्रीफल पुष्प अर्पण कर संकल्प कर डुबकी लगा पवित्र स्नान किया। उसके बाद ज्योतिर्लिंग पहुंच दर्शन वंदन कर पूजन किया। यहां डिप्टी कलेक्टर एवं प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश काशीव ने उनका स्वागत सत्कार करते हुए सम्मान भी किया। इस मौके पर पंडित हेमंत शर्मा सहित अनेक गुरुभक्त भी उनके साथ रहे। सभी को दिनेश गुरुजी ने महाकाल मंदिर का प्रसाद एवं आशीर्वाद भी दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment