मौहारी साइलो प्लांट में गेहूं खरीदी अव्यवस्था: किसान 3 दिन से कतार में

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
5 समितियों का बोझ एक केंद्र पर, पहुंच मार्ग में लगा लंबा जाम
स्थानीय लोगों को आसानी से टोकन, बाहरी किसान परेशान
SDM-थाना प्रभारी के पहुंचने पर दोपहर 12 बजे शुरू हुई खरीदी
सतना।नागौद। तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर स्थित अदानी ग्रुप के मौहारी साइलो प्लांट पर गेहूं खरीदी में भारी अव्यवस्था से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को किसानों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी।
3 दिन से कतार में किसान:
इस केंद्र पर 5 समितियों का बोझ है, जिसके कारण किसान तीन दिन से कतार में लगे हैं। साइलो पहुंच मार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ है। किसानों की उपज समय पर नहीं बिक पा रही है।
देर से शुरू हुई खरीदी: शनिवार को SDM जितेंद्र वर्मा और थाना प्रभारी अशोक पांडे के पहुंचने के बाद लगभग 12:00 बजे से खरीदी शुरू हो पाई। उससे पहले सुबह से किसान इंतजार करते रहे।
सर्वर-स्लॉट बना सिरदर्द: सर्वर डाउन होने एवं स्लॉट बुक न होने के कारण किसान बेहाल हैं। तकनीकी खराबी के चलते उपज बिकने के बाद भी कई किसानों की एंट्री नहीं हो पाई, जिससे भुगतान अटक गया है।
भेदभाव का आरोप: किसानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों का दबदबा होने के कारण उन्हें टोकन आसानी से मिल जाता है और उपज अंदर पहुंच जाती है। जबकि बाहरी किसानों को टोकन के लिए घंटों परेशान होना पड़ता है।
मांग-
किसानों ने अलग-अलग समितियों के लिए अलग काउंटर और टोकन व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की है। साथ ही सर्वर समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई