महंगाई की आग में जल रही रसोई – पंकज सिंह

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पंकज सिंह ने रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, और सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि के कारण गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले जहां गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच में था, वहीं अब यह धीरे-धीरे एक “लक्जरी” बनता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किस आधार पर बार-बार कीमतों में इजाफा कर रही है, जबकि आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने महंगाई कम करने और जनता को राहत देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हकीकत इसके ठीक उलट दिखाई दे रही है। “डबल इंजन” सरकार के दावे भी अब खोखले साबित हो रहे हैं। पंकज सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि ने हर वर्ग को प्रभावित किया है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं पंकज सिंह ने मांग की कि सरकार तत्काल गैस सिलेंडर के दामों में कमी लाए और गरीब परिवारों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं, जो उनके जीवन को और कठिन बना रही हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment