जातिगत गालियों, धमकियों और झूठे मामलों के आरोप में कार्रवाई की मांग

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता
7611102088

इंदरगढ़। नगर के कमाद रोड स्थित आयना परिवार ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर निशा बेगम पत्नी राजा खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थीया ने शिकायत में बताया कि आरोपी महिला आए दिन उसके घर पहुंचकर उसे, उसके पति तथा सास-ससुर को जातिगत गालियां देती है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है।
आवेदन के अनुसार प्रार्थीया चार माह की गर्भवती है, इसके बावजूद उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला का कहना है कि निशा बेगम सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहती है और परिवार को झूठे केस में फंसाने की बात करती है। साथ ही उसके पति को जान से मारने की धमकी भी कई बार दी गई है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। प्रार्थीया के पति सुरेंद्र परिहार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा बेगम और उसका पति राजा खान लगातार घर आकर विवाद करते हैं और परिवार को परेशान करते हैं। सुरेंद्र परिहार के अनुसार 25 अप्रैल को उनके घर शादी थी और 26 अप्रैल को बहन की विदाई थी बह बहन की शादी में थे फिर भी उनके खिलाफ मारपीट की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उन पर धारा 376 का झूठा मामला दर्ज कराया गया था और अब भी उनसे पैसों की मांग की जा रही है। परिवार का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निशा बेगम के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment