विधायक जयंत मलैया के प्रयास से दमोह को आंगनबाड़ी 11, नगरीय क्षेत्र एवं 20,भवनों जन कल्याण हेतु दी सौगात

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

 दमोह – दमोह के विधानसभा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया के प्रयासों से वर्ष 2025-26 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 31 नए आंगनबाड़ी भवनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में 11 आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत
ग्रामीण अंचल की महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्न ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें ग्राम पंचायत बरबांसा के ग्राम कौंरासा, ग्राम पंचायत ढिगसर, ग्राम पंचायत हथनी पिपरिया के ग्राम हिनौती, ग्राम पंचायत इमलिया घाट के ग्राम मनका (केंद्र क्रमांक 148), ग्राम पंचायत टिकरी बुजुर्ग, ग्राम पंचायत आमचौपरा के ग्राम चौपरा रैयतवारी, ग्राम पंचायत आनू के  ग्राम सडिया, ग्राम पंचायत हथना के कछौआ टोला, ग्राम पंचायत धनगौर, ग्राम पंचायत आमखेडा, ग्राम पंचायत सोमखेडा कलां शामिल है।नगरी क्षेत्र में 20 आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत

            शहरी क्षेत्र में भी आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न वार्डों में 20 नए ऑगनवाड़ी  भवनों की मंजूरी दी गई है, जिसमें  सिविल वार्ड 01 में केंद्र क्र. 01, रानी दुर्गावती वार्ड 02 में केंद्र क्र. 83, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 03 में केंद्र क्र. 06, छत्रसाल वार्ड 06 में केंद्र क्र. 84, कृष्णा वार्ड 08 में केंद्र क्र. 17 एवं 86, जवाहर वार्ड 11 में केंद्र क्र. 23, महाराणा प्रताप वार्ड 12 में  केंद्र क्र. 24, सरदार पटेल वार्ड 13 में केंद्र क्र. 26, नया बाजार क्षेत्र में केंद्र क्र. 33, 37, 36, 35, 38 असाटी वार्ड 25 में केंद्र क्र. 44, महावीर वार्ड में केंद्र क्र. 40, किदवई वार्ड 33 में केंद्र क्र. 95, बजरिया वार्ड 06 में केंद्र क्र. 98, रानी दमयंती बाई वार्ड 36 में केंद्र क्र. 61, कस्तूरबा वार्ड 38 में  केंद्र क्र. 67 शामिल है।

विकास को मिलेगी गति

            इन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से क्षेत्र में बच्चों के पोषण स्तर, महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। यह पहल न केवल आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी, बल्कि सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment