दी किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, पीलीभीत द्वारा पेराई सत्र 2026-27 हेतु गन्ना सर्वेक्षण कार्य विधिवत प्रारम्भ करा दिया गया। सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए कुल 12 टीमें गठित की गई हैं, जो दिनांक 1 मई से 30 जून तक मिल क्षेत्र के किसानों के गन्ना क्षेत्र का सर्वे करेंगी।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

पूरनपुर मिल क्षेत्र के कुल 169 ग्रामों के 12,147 गन्ना किसानों का सर्वेक्षण किया जाना है। इस दौरान किसानों के गन्ना क्षेत्रफल एवं गन्ना किस्म का सही-सही अंकन किया जाएगा। गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सर्वे कार्य सम्पन्न करें।
उल्लेखनीय है कि किसी भी चीनी मिल के लिए सही गन्ना सर्वेक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी के आधार पर चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन किया जाता है तथा आगामी पेराई सत्र में चीनी उत्पादन का अनुमान निर्धारित होता है।
सर्वेक्षण कार्य के प्रथम दिवस ग्राम नौगवां एवं हुसैनापुर का भ्रमण किया गया तथा उपस्थित किसानों से अपील की गई कि वे सर्वे टीमों का सहयोग करें। साथ ही सर्वे कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी स्तर पर गलत सर्वेक्षण अथवा गन्ना किस्म का गलत अंकन पाया गया तो संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सर्वेक्षण कार्य की प्रभावी निगरानी हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं मुख्य गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन सर्वे टीमों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
खुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी / प्रधान प्रबंधक पूरनपुर चीनी मिल ने आशा व्यक्त की है कि किसानों के सहयोग एवं विभागीय समन्वय से सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत