जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का मजदूरों के हितार्थ लाइव प्रसारण उपस्थित श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों को दिखाया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा एवं सुना गया। लाइव प्रसारण के उपरांत श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती शशिकला द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में श्रमिकों के अधिकारों, उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं श्रम अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्साधिकारीन द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा आयुष्मान कार्ड हेतु पात्रता के विषय में भी अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकरण कराने एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिकाधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा द्वारा भी श्रमिकों को पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र 10 निर्माण श्रमिकों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







