मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया मजदूरों का सम्मान

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहेार। मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने बीएसआइ के 90 मृतक मजदूरों को श्रंद्धाजली दी और बुजुर्ग मजदूरों का अंगवस्त्रम भेंटकर फूल मालाऐं पहनाकर सम्मान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीेते कई सालों से संघर्ष कर रहे मजदूरों को हक दिलाने के लिए अंतिम समय तक लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया। कार्यक्रम इंटक महामंत्री जयमलसिंह राजपाल की अध्यक्षता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के मुख्य अतिथिय में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने कलेक्टर को शुगर फैक्ट्री बी.एस.आई.लि. कम्पनी के कृषि फार्मस एवं कृषि आधारित उद्योग शुगर एवं सोया प्लान्ट के श्रमिकों को सीलिंग की भूमि के आवंटन में प्राथमिकता देने और भूमि से दबंगों, बाहूबलियों, भूमाफियाओं, एवं राजनेताओं व प्रभावशाली व्यक्तियों का कब्जा हटवा कर 5-5 एकड़ भूमि जीवन यापन के लिए देने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि शुगर फैक्ट्री के श्रमिक परिवार आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रहे है बीएसआई के लगभग 90 श्रमिको की अबतक मृत्यु हो गई है। देश का सबसे बढ़ा मजदूरों का आंदोलन सीहेार में हो चुका है। शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग भूमि पर सरकार राजस्व विभाग सहित अवैध कब्जे धारियों की मिली भगत से प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। यह लोग करोड़ो रूपयों का लाभ उठा रहे है वही दूसरी ओर वास्तविक मजदूरों के परिवार भूखे मर रहे है। अवैध कब्जेघारियों ने सीलिंग की जमीन पर आलीशान मकानों का, दुकानों का, ढ़ाबों होटलों मेरिजगार्डन का निर्माण कर लिया है। सीलिंग एक्ट (कृषि) का उल्लंघन हो रहा है। वास्तविक भूमिहीन एवं कृषि श्रमिकों को जो बीएसआई.लि. के कृषि फार्मो के शुगर व सोया प्लांट से सम्बन्धित है उन श्रमिकों को भूमि के बंटन का 5-5 एकड़ का प्राथमिक अधिकार दिलाया जाना चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत