नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर की धरा गुरुवार को एक ऐसे कर्मयोगी के सम्मान की साक्षी बनी, जिसने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सहकारिता के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिला सहकारी बैंक शाखा से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ नेता चंपालाल यादव को शहरवासियों ने जिस भव्यता और आत्मीयता के साथ स्वागत सम्मान किया वह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के दिलों में बसे उनके प्रति सम्मान और प्रेम की सजीव अभिव्यक्ति थी।
जैसे ही शाम ढली और चंपालाल यादव सीहोर पहुंचे, पूरा शहर मानो उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। बाल विहार मैदान से प्रारंभ हुआ भव्य जुलूस ढोल-नगाड़ों की गूंज, उत्साह से भरे नारों और स्नेहिल मुस्कानों के साथ शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। हर मोड़, हर चौक पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, सिर पर साफा बांधकर उन्हें सम्मानित किया। यह दृश्य केवल एक विदाई नहीं, बल्कि एक युग के सम्मान का प्रतीक बन गया।
अग्रवाल पंचायती भवन में चंपा लाल यादव मित्र मंडली द्वारा आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और ऊंचाई दी। इस अवसर पर श्री यादव के मित्रों एव सहकर्मियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर उनके जीवन परप्रकाश डाल इस अवसर पर प्रमुख रूप से
पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने अपने शब्दों में कहा कि चंपालाल यादव का जीवन सेवा, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी उनके जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग के लोगों का विश्वास जीतकर नई दिशा दी।
जब स्वयं चंपालाल यादव मंच पर आए, तो उनकी आंखों में भावनाओं की नमी साफ झलक रही थी। उन्होंने विनम्रता से कहा कि यह सम्मान उनके लिए अमूल्य है और वे इसे जीवनभर संजोकर रखेंगे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







