केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक
नर्मदापुरम पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड नर्मदापुरम द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक में विधायक नागवंशी ने विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन तक स्वच्छ पेयजल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन की सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। हर घर नल से जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, राज्यसभा सांसद माया नारोलीया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा एवं पीएचई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







