सरई वैढ़न मुख्य मार्ग पर गहरा गड्ढा दें रहा है बड़ी दुर्घटना कों दावत सड़क पर छोटे बड़े वाहनों व राहगीरों को खतरा

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |सरई तहसील अंतर्गत धुम्माडोल पुल के पास में एक सड़क इन दिनों आम लोगों के लिए खतरे का सबब बन चुकी है। सरई से वैढ़न की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर बना एक विशाल और गहरा गड्ढा स्थानीय MPRDC और प्रशासन की लापरवाही की खुली तस्वीर पेश कर रहा है। यह गड्ढा न केवल सड़क की बदहाली का प्रतीक है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान के लिए सीधा खतरा बन चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गड्ढा पिछले कई महीनों से सड़क के बीचों-बीच बना हुआ है। समय के साथ यह और भी चौड़ा और गहरा होता गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने अब तक इसकी मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिनमे ज्यादातर mprdc के माल वाहक हाईवा,बस, ट्रक और बाइक सवार शामिल हैं। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान कई बार वाहन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका हर समय बनी रहती है।
जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक है । सड़क पर बने इस गड्ढे के कारण वाहनों को धीरे-धीरे और सावधानी से गुजरना पड़ता है। रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि इस ये गड्ढा कई महीनों से है इसी रास्तो से प्रशासन के अधिकारी mprdc के अधिकारी गुजरते है ,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रह गया है और जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें कई लोगों की जान जा सकती है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहें है?

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई