शहर के मुख्य पटौदी चौक के सौंदर्यकरण से वाहन चालको को मिलेगी जाम से निजात

SHARE:

तावडू 30 अप्रैल-नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
शहर के मुख्य पटौदी चौक का सौंदर्यकरण कर जल्द लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। वही शहर के अंदर मुख्य रेवाड़ी रोड पर लगने वाले जाम से बचाव के लिए सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का शहर के अंदर आवागमन पर रोक रहेगी। यह जानकारी तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग व तावडू डीएसपी अभिमन्यु ने एक भेट के दौरान संयुक्त रूप दी।
आपको बता दे की शहर के व मुख्य पटौदी चौक पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वीरवार को एसडीएम तावडू जितेंद्र गर्ग व तावडू डीएसपी अभिमन्यु ने पटौदी चौक का जायजा लिया और इस चौक का सौन्दर्यकरण कर लोगो को जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्णय लिया। एसडीएम जितेन्द्र गर्ग, डीएसपी अभिमन्यु ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में जाम की समस्या की शिकायत उन्हें मिलती रहती है। इस लिए आज इस जगह का जायजा लिया की किस तरहा लोगो को इस जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों की जल्द एक बैठक कर इस चौक का सौन्दर्यकरण के लिए रूपलेखा तैयार की जाएगी। ताकि चौक का सौन्दर्यकरण कर लोगो को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया शहर के अंदर लगने वाले जाम से राहत देने के लिए बड़े वाहनों का सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर के अंदर से आवागमन बंद रहेगा। इससे शहर के अंदर जाम से छोटे वाहन चालको को काफी राहत मिलेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत