नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 27 हजार 167 से अधिक श्रमिक परिवारों को 600 करोड रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम किया गया।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। श्योपुर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से राशि अंतरित करने के प्रमाण पत्र सौपे गयें। श्योपुर जिलें में 458 हितग्राहियों को 9 करोड 60 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, परियोजना अधिकारी श्रीमती सारिका पाटीदार, पार्षदगण श्री सुमेर सिंह, श्री खालिद फारूकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिले की जनपद पंचायत कराहल, विजयपुर मुख्यालय एवं नगर परिषद विजयपुर, बडोदा मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ।
जिले के 458 परिवारो को मिला संबल का लाभ
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत श्योपुर जिले में 458 परिवारो को लाभ प्राप्त हुआ है, योजना के तहत हितग्राही परिवारो के बैंक खातो में 9 करोड 60 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई है। सामान्य मृत्यु के प्रकरणों में 436 हितग्राही परिवारों को 8 करोड 72 लाख तथा र्दुघटना मृत्यु के प्रकरणों में 22 हितग्राहियों को 88 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदाय की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत सामान्य मृत्यु पर दो लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि पीडित परिवार को प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर नगरपालिका श्योपुर तथा जनपद पंचायत श्योपुर के हितग्राहियों केा प्रतीकात्मक रूप से संबल योजना के तहत लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राही श्रीमती यासमीन, श्रीमती सुलोचना, श्री सीताराम बाथम, श्री काशीराम बैरवा, श्रीमती कल्याणी बैरवा, श्री रणवीर प्रजापति, श्रीमती गायत्री आर्य आदि को राशि अंतरित किये जाने के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







