भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
बोलेरो से शराब की खेप ले जा रहा सीधी का पवन सिंह गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं केस
थाना प्रभारी निशा मिश्रा की टीम को मिली सफलता, नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा
रीवा।रीवा संभाग IGके निर्देश पर SP शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे शातिर तस्कर को धर दबोचा।
बोलेरो समेत पकड़ा गया तस्कर थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए सीधी निवासी पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलेरो वाहन से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने मौके से अवैध शराब और बोलेरो वाहन जब्त कर लिया है।
कई थानों में दर्ज हैं मामले:पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया शराब तस्कर पवन सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। उसके ऊपर पूर्व से सीधी जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त था।
SP के निर्देश पर कार्रवाई तेज: SP शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। IG रीवा रेंज के निर्देश के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा और उनकी टीम की सराहना हो रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







