हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्रीय सहकारी समिति सुमेरपुर में मंगलवार को किसानों की गेहूं की तौल शुरू हो गई। केंद्र में ठप पड़ी खरीद को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। जिसका असर मंगलवार को दिखाई दिया।
सरकार ने गेहूं खरीद के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र खोलकर 2625 रुपये में किसानों का गेहूं खरीद रही है। खुले बाजार में गेहूं के भाव कम होने के कारण ज्यादातर किसान अपनी उपज को बेचने के लिए खरीद केंद्र में पहुंच रहे हैं। लेकिन क्षेत्रीय सहकारी समिति सुमेरपुर एवं इंगोहटा में पिछले कई दिनों से खरीद ठप पड़ी हुई थी। जबकि किसानों का गेहूं इनके केंद्र पर खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया जिसका असर मंगलवार को दिखाई दिया। किसान रामबिहारी कुशवाहा व किसान अंसार अहमद ने बताया कि उनकी गेहूं की तौल मंगलवार को सुबह शुरू कर दी गई है। उन्होंने मीडिया का आभार जताया। खरीद केंद्र प्रभारी समीर सचान ने बताया कि मजूदरों की समस्या थी, जिसे दूर कर दिया गया है। अब तौल जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







