गौ संरक्षण और गौ रक्षा की मांग को लेकर गोकुलधाम गौशाला समिति के सदस्यों एवं संतों द्वारा द्वारा ज्ञापन सोपा

SHARE:

धार से सरिता पाटीदार

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एवं केंद्रीय कानून बनाने की मांग की।
कथावाचक राधे-राधे भैया द्वारा भी गौ माता के प्रति संदेश दिया गया ।
मनावर ( निप्र ):—- गौ सम्मान,आहवान अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को भारत देश के 36 प्रांत, 780 जिले और 5600 तहसीलों में एक साथ एक समय में माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल महोदय के नाम से तहसीलदार महोदय मनावर मे विजय तलवारे को गौ भक्तों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोपा। ज्ञापन गोकुलधाम गौशाला मनावर,हरसिद्धी गौ शाला सिंघाना एवं गौशाला टवलाई के द्वारा दिया गया।
कथावाचक एवम वराह मिहिर घाट के संस्थापक राधे राधे भैया ने कहा कि गौ माता के लिए अस्पताल उपलब्ध होना चाहिए। गौ माता हेतु स्वतंत्र गौ मंत्रालय होना चाहिए और गौ हत्या बंद होना चाहिए। उपरोक्त कानून बनाकर उसका शक्ति से पालन किया जाए। अगर गौ नहीं बची तो इस पृथ्वी पर प्राणी मात्र नहीं बचेगा ।भोग और प्रसाद में गोवंश के दुग्ध, घी, दही का उपयोग होना अनिवार्य सुनिश्चित से किया जाए। एंबुलेंस एवम प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना होना चाहिए। चारागाह भूमि को गौशाला को हस्तांतरित किया जाए ।मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित का संविधान के अनुच्छेद 252 के अधीन राष्ट्रीय कानून बनाया जाए। मध्य राज्य में गोवंश संरक्षण,होना चाहिए। गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर कठोर कानून बनाया जावे। झान्झ – मंझरे से भजन भी किए गए । तथा शोभा यात्रा निकाली गई। गोकुलधाम गौशाला से जितेंद्र सोनी ,लक्ष्मण मुकाती, जगदीश पाटीदार अध्यापक ,अशोक हम्मड पवन पाटीदार ,मनोज पाटीदार, विकास शर्मा ,राजेंद्र पांडे, हरसिद्ध् गौशाला से संदीप अग्रवाल, देवराम पाटीदार, सपना, भगवान , माधवी सुमन ,आशा, रमेश कुशवाह,टवलाई गौशाला से मोनु एवं अन्य गौ भक्तों उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन मुकेश मेहता ने किया। 4000 गौ भक्तो से हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सोपा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment