निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल समय, तेजी से हो काम – कलेक्टर गोपाल वर्मा

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान तोरण कबीरधाम)

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
कवर्धा: साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही विभागीय काम काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसीज द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण समय से प्रारंभ और पूरा हो इसके लिए आवश्यक है कि निर्माण कार्य से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तय समय में करते हुए चलें। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए भूमि चिन्हांकन, टेंडर प्रक्रिया जैसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए सभी काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल समय है, अतः पूरी तेजी से कार्य आगे बढ़े। बेवजह काम रुकना नही चाहिए, और यदि कहीं समस्या आती है तो तत्काल उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि नियमित रूप से अपने अपने कोर्ट में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते रहें। प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखें। जिन कार्यों के लिए जो समय सीमा निर्धारित है उसे उसके भीतर कर लिया जाए। कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल बिजली और जलापूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैंड पंपों की शिकायत पर तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
कलेक्टर ने 01 मई से शुरू होने जा रहे सुशासन तिहार के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां शिविर के पूर्व सुनिश्चित करने, और शिविर आयोजन वाले क्लस्टर के सभी पंचायतों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर पेयजल और छाए की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ स्वास्थ्य विभाग को काउंटर में इलेक्ट्रॉल रखने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्वगणना के बारे में जानकारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल स्वगणना के लिए अंतिम तिथि है। इसका ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना के लिए प्रेरित करें।बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल, एडीएम विनय पोयाम, अपर कलेक्टर नरेंद्र पैंकरा सहित सभी एसडीएम तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment