दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम
इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की जरूरत है :- राज्य मंत्री जसवंत सैनी
चिलकाना क्षेत्र के पठेड में रविवार को ‘न्यू इंडिया EV मोटर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने शिरकत की। उन्होंने विधिवत रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की जरूरत बताया।
पर्यावरण संरक्षण पर जोर समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रदूषण मुक्त भारत की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि आम आदमी के बजट के लिए भी किफायती हैं। उन्होंने शोरूम संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं
क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद:
कार्यक्रम के प्रेषक और दैनिक जागरण के संवाददाता संजय कुमार सैनी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सम्मानित व्यक्तियों का तांता लगा रहा मौके पर मुख्य रूप से प्रधान रामकुमार सैनी, कसूर पाल सैनी, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. माहिर, हाजी मुकर्रम चौधरी, दीपक कुमार, रमेश सैनी, शहजाद चौधरी, अमित कुमार, सूरज सैनी, संदीप सैनी, अंकुर कुमार और जोनी कुमार सैनी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
शोरूम संचालक संजय सैनी दैनिक जागरण संवाददाता के बेटे आर्यदीप सैनी को स्पेन में फुटबॉल खेलने पर सभी गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी संजय सैनी बताया कि यहाँ ग्राहकों के लिए नवीनतम तकनीक के इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान उचित दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







