श्री सीमेंट फैक्ट्री से गार्डर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 05 गार्डर और इको कार

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)

एटा। थाना मलावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने श्री सीमेंट फैक्ट्री परिसर से लोहे के गार्डर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 05 लोहे के गार्डर और चोरी में प्रयुक्त इको कार बरामद हुई है।
25 अप्रैल 2026 को श्री सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर दामोदर मिश्रा ने थाना मलावन में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री परिसर से लगभग 4 फीट आकार के कई लोहे के गार्डर चोरी कर लिए हैं। इस तहरीर पर मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 305(क) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में एएसपी श्वेताभ पाण्डेय, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ सकीट नीतिश गर्ग के नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करतला रोड पर सैदपुर व निगोह हसनपुर गांव के बीच से आरोपी हरिशंकर पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ताल मोहल्ला, थाना मलावन, एटा, उम्र 19 वर्ष) को चोरी के 05 गार्डर और इको कार संख्या UP82AU2482 के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ ये गार्डर श्री सीमेंट फैक्ट्री से चोरी किए थे और वाहन में रखकर बेचने जा रहे थे। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है। धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल वीरबहादुर।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई