देश की रक्षा का संकल्प ही सबसे बड़ी देशभक्ति – ओमप्रकाश यादव

SHARE:

ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा

सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ओमप्रकाश यादव का सहसपुर में नागरिक अभिनंदन
एटा। भारतीय सेना में वर्षों तक सेवा देने के बाद जब सूबेदार मेजर ओमप्रकाश यादव सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव सहसपुर पहुंचे, तो ग्रामवासियों ने उनका भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनके त्याग, समर्पण और देशसेवा को नमन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सूबेदार मेजर ओमप्रकाश यादव ने कहा कि “देश की रक्षा का संकल्प ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। भारतीय सेना में रहकर मातृभूमि की सेवा करना हर सैनिक के लिए गर्व और सम्मान की बात होती है।” उन्होंने युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए प्रेरित किया।
समारोह में प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी, रामबृजेश यादव, प्रधान अनिल यादव, प्रधान लालगढ़ी, जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश यादव, जयकेश यादव (फौजी), पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अवधेश यादव धुआई, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव (रूद्रपुर), मनोज भारद्वाज, महेंद्र सिंह प्रजापति, सिपन यादव ब्रह्म दत्त यादव हरिओम फौजी सर्वेश मास्टर प्रधान राजाराम सिंह रामनिवास फौजी सतीश चंद्र दरोगा जी कलेक्टर सिंह बेंचेलाल अजब सिंह रामपाल दरोगा जी उमेश चंद्र हेमेंद्र यादव शिपन यादव राजेंद्र सिंह अन्वेष यादव श्याम सिंह श्यौराज सिंह सत्यदेव सिंह मंजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश यादव के योगदान की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment