राजकीय पोलिटेकनिक, राघोपुर सुपौल मंसापुर, करजैन बजार, राघोपुर, सुपौल 852215 विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन, बिहार सरकार

SHARE:

ब्यूरो चीफ आनंद कुमार

राजकीय पोलिटेकनिक राघोपुर, सुपौल में NBA निरीक्षण का सफल आयोजन सुपौल, दिनांक 26 अप्रैल 2026:
National Board of Accreditation (NBA) की विशेषज्ञ टीम द्वारा राजकीय पोलिटेकनिक, राघोपुर, सुपौल का तीन दिवसीय निरीक्षण 24 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान टीम ने संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के प्रथम पहले दिन (24 अप्रैल) को टीम का संस्थान में स्वागत किया गया, जिसके पश्चात प्राचार्य द्वारा संस्थान की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत टीम ने प्रथम वर्ष के प्रयोगशालाओं एवं केंद्रीय सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता पर चर्चा की।
दूसरे दिन (25 अप्रैल) को टीम के सदस्यों ने कक्षाओं में शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संस्थान के बजट, लेखा प्रणाली एवं विभिन्न समितियों के कार्यों का अध्ययन किया। साथ ही, विद्यार्थियों की परियोजनाओं, प्लेसमेंट सेल, पूर्व छात्रों (Alumni), अभिभावकों एवं नियोक्ताओं से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम परिणामों की प्राप्ति का मूल्यांकन किया।
तृतीय दिवस (26 अप्रैल) को समापन बैठक (Exit Meeting) आयोजित की गई, जिसमें टीम के अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण के दौरान प्राप्त निष्कर्षों एवं सुझावों को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई