दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का किया गया भव्य आयोजन

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय /संतोष यादव डंगहर

पुलिसमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ली गयी परेड की सलामी
मीरजापुर 26 अप्रैल। पुलिस लाइन, जनपद मीरजापुर के परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड समारोह 2025-26 का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ । इस गौरवशाली अवसर पर कुल 14 टोली की 392 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिवादन किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया तथा मंच से गुजरते परेड की सलामी को स्वीकार किया गया। इसी क्रम में समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (लाईव ब्रांड कास्ट) किया गया । रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया ।मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
पुरस्कृत एवं सम्मान समरोह का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।
रिजर्व आरक्षी मोहम्मद सिराज, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान)रिजर्व आरक्षी दीपक कुमार आउट डोर परीक्षा में प्रथम स्थान ।
परेड कमाण्डर प्रथम रिजर्व आरक्षी कृष्णदत्तपरेड कमाण्डर द्वितीय रिजर्ब आरक्षी अभिषेक पाण्डेय परेड कमाण्डर तृतीय रिजर्ब आरक्षी अरबाज खान आदि मोजूदा रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment