04 परीक्षा केन्द्रों में मध्यप्रदेश लोक सेवा परीक्षा-2026 (पीएससी) सम्पन्न

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी और अपर कलेक्टर श्रीमती मसराम ने परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा
दमोह – मध्यप्रदेश लोक सेवा परीक्षा-2026 (पीएससी) दमोह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एमएलबी स्कूल और जेपीबी विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें पहली शिफ्ट में 1760 में से 1373 उपस्थित हुए साथ ही 387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1760 में से 1355 उपस्थित हुए साथ ही 405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा जेपीबी स्कूल में आयोजित पीएससी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण। इसी प्रकार अपर कलेक्टर मीना मसराम ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति नोडल अधिकारी रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई