JCI श्योपुर द्वारा “गौ सेवा प्याऊ अभियान” का सफल समापन

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत JCI श्योपुर द्वारा संचालित “गौ सेवा प्याऊ अभियान” का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह अभियान दिनांक 22-04-2026 को प्रारम्भ होकर 26-04-2026 तक संचालित किया गया।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर में जहां गोवंश एवं अन्य पशुओं को पानी की अधिक आवश्यकता थी, वहां पानी की सीमेंट टंकियों की व्यवस्था की गई, ताकि बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके।
अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र स्थापित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से गुलमोहर कॉलोनी, फक्कड़ चौराहा, जे.के. रिसोर्ट के सामने, केशव नगर, पुराना बस स्टैंड, पुल दरवाजा, पुराना हॉस्पिटल, पाली रोड आदि स्थान शामिल हैं।
JCI श्योपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
अभियान के समापन अवसर पर अध्यक्ष जितेन्द्र गर्ग, सचिव राहुल कुमार गुप्ता, दिनेश गर्ग, गौरव गोयल, विपिन गर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश शाहू जी दीपक मंगल जी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के सदस्यों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा ही परम धर्म है।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment