दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
पलेरा।। क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज मांग और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिवानी अहिरवार निवासी लहर बुजुर्ग की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के लुहर गांव, थाना रानीपुर में करण सिंह अहिरवार से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाने लगी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी सास कुसुम, जो छतरपुर जिले के सड़ना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं, अपने पुत्र को इस तरह के व्यवहार के लिए उकसाती थीं और दहेज में नकदी व सोने-चांदी की मांग करती थीं। साथ ही, फोन के माध्यम से आत्महत्या के लिए उकसाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
फरियादी ने यह भी बताया कि पूर्व में उसके पति द्वारा उसे अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात कराए जाने का आरोप भी लगाया है।
पीड़िता ने पलेरा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







