केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी
रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एवं एडवांस्ड स्टडीज में विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में राहुल जैन IAS संयुक्त सचिव वित्त आयोग भारत सरकार ने रोजगार स्वरोजगार एवं अध्यात्मिक विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया
कार्यक्रम के अध्यक्षता राहुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रमोद गुगालिया ने की गुगालिया ने मुख्य अतिथि राहुल जैन का परिचय देते हुए बताएं कि राहुल जैन 2005 बैच मध्य प्रदेश केडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के IAS अधिकारी हैं वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर रीवा नर्मदा पुरम जिले के कलेक्टर और TNCP में निर्देशक के रूप में पदस्थ है वह IAS के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी है और वर्तमान में भारत सरकार के वित्त आयोग में संयुक्त सचिव का पद पर पदस्थ है
राहुल जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए रोजगार स्वरोजगार एवं अध्यात्मिक विषय पर अपने विचार साझा किया उन्होंने शासन की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना कॉरपोरेट मित्र पोर्टल जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ लेने का आह्वान किया
जैन ने बताया कि विद्यार्थियों में कौशल विकास का महत्व आज के दौर में अकादमिक डिग्री से कहीं अधिक बढ़ गया है विद्यार्थियों को कितना भी ज्ञान के अतिरिक्त उद्योग जगत की मांगों को पूरा करने के लिए अपनी योग्यता का विस्तार करना चाहिए उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयास का कोई विकल्प नहीं है उन्होंने डिजिटल अनुशासन एवं इंटरनेट के दुरुपयोग पर जोड़ दिया उन्होंने कहा कि तकनीकी का उपयोग अपने कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए करें ना कि समय काटने के लिए
जैन ने कहा कि अर्थव्यवस्था और संस्कार हमारी असली पूंजी है परिवार समाज और संस्कार मिलकर ही हमारे व्यक्तित्व को आध्यात्मिक और मजबूत बनाते हैं यही हमारी सबसे बड़ी बहुमूल्य संपत्ति है जिसे आधुनिकता की दौड़ में हमें कभी भी नहीं खोना है
कार्यक्रम का संचालन बीएड प्राचार्य डॉक्टर आरके अरोड़ा ने किया एवं आभार प्रबंधक संकाय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण मंत्री ने व्यक्त किया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







