केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार जिले मनावर के ग्राम वायल में शुक्रवार को आग ने किसान के मुंह का निवाला छीन लिया खेत मे आग लगने से किसान का 4 से 5 लाख रु का नुक्सान ग्राम वायल मे राकेश पिता शंकर के खेत में बिजली की मेन लाइन फॉल्ट के कारण अचानक खेत मे खड़ी सफल मे आग लग गई वही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 4 से 5 बीघा क्षेत्र फेल गई और खेत मे खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई साथ ही इस हादसे में खेत में बिछी ड्रिप सिंचाई लाइन भी पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है आग की लपटें आसपास के खेतों तक भी पहुंच गईं, जिससे पड़ोसी किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बिजली लाइन में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया पीड़ित किसान द्वारा प्रशासन और बिजली विभाग से घटना की जांच कर उचित मुआवजा देने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







