शशि भूषण दूबे कंचनीय स्थानीय संपादक दैनिक के हिन्दुस्तान लखनऊ
2023 में पास हुए महिला आरक्षण विधेयक को लागू करे मोदी सरकार – अविनाश पांडेय
बीजेपी बलात्कारियों का स्वागत करती है – अजय राय, प्रदेश
लखनऊ 26 अप्रैल (शशि भूषण दूबे कंचनीय) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं के विषय पर आयोजित संगोष्ठी “महिला आरक्षणअधिनियम।सम्मान या छलावा ” में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में आयी नारी शक्ति महिलाएं शामिल हुईं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे जी, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना और मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं समाजसेविका रूपरेखा वर्मा और नाइस हसन जी एवं विचार विभाग के चेयरमैन एच.एल. दुसाध अध्यक्ष जी ने अपने विचार रखे ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि महिलाएं बराबर की हकदार हैं, कांग्रेस पार्टी ने शुरू से जब से कांग्रेस की स्थापना हुई से महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए अनवरत प्रयास जारी रखे हमारी पार्टी की विचारधारा ने कभी भी भेदभाव नहीं किया,उसी का परिणाम था कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में श्रीमती इंदिरा गांधी कांग्रेस से थीं जिन्होंने पूरे भारत का नाम रोशन किया, यह महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण कदम था, उसके बाद श्रीमती सोनिया गांधी जी, जो कांग्रेस की अध्यक्ष बनी, और तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए बनाईं।
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज आरक्षण की बात कर रही है लेकिन उनकी नियत पर सवाल है, 2023 में महिलाओं के आरक्षण को लेकर बिल पास हो चुका है जिसे पास कराने में कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता राहुल गांधी जी ने पूरे जोर-शोर से उस बिल को समर्थन दिया और पास कराने में मदद की, लेकिन भाजपा उसे लागू नहीं कर रही, हमारा सवाल यह है कि अभी जो लोकसभा में सीटों की संख्या है आप तत्काल उसमें महिलाओं को आरक्षण दीजिए, हमारा पूरा समर्थन है लेकिन दिखावा मत करिए जनता सच जान चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि हम सभी को जोड़कर और सभी को सम्मान देकर साथ लेकर चलते हैं, हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकार और हक की लड़ाई लड़ेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह आदमी महिला सम्मान की बात कर रहा है जिसने अपनी खुद की पत्नी को सम्मान नही दिया, जशोदाबेन जी, बेचारी पूरा जीवन संघर्ष करती रहीं, जो अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे सका वह देश की महिलाओं को क्या सम्मान और अधिकार देगा ?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि मोदी जी महिला सम्मान की बात करते हैं, 1 नवंबर 2023 को, IIT – BHU की एक छात्रा के साथ बीजेपी के तीन लोगों ने बलात्कार किया और वो बीजेपी के पदाधिकारी भी थे, और उनकी गिरफ्तारी का नाटक किया गया लेकिन कब…घटना के 60 दिन बाद गिरफ्तारी हुई 31 दिसंबर 2023 को, तब तक ये बलात्कारी मध्यप्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे थे, जब ये बाहर निकले तो इन बलात्कारियों का स्वागत भाजपा विधायकों ने किया,प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इतनी दुर्दांत घटना हुई और बीजेपी के लोगों ने की, वह महिलाओं को सम्मान नही सम्मान के नाम पर खिलवाड़ कर रहे हैं, ये झूठे लोग हैं, इनकी नियत झूठी है, हम सभी मिलकर हमेशा महिला सम्मान की लड़ाई लड़े हैं, और आगे भी लड़ेंगें।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता, समाजसेविका पूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय रूपरेखा वर्मा ने कहा कि हम पुरुषों से समांतर नही संयुक्त हक चाहते हैं, महिला आरक्षण बिल जब 2023 में पास हो गया था तो 2029 तक के लिए क्यों रोका, बिल जब पास 2023 में पास हुआ तो उसी समय कानून क्यों नहीं बनाया, ये महिलाओं से बहुत भद्दा मजाक था, रूपरेखा वर्मा ने कहा कि समाज में आरक्षण की जरूरत है क्योंकि एक लड़की के पैदा होने के पहले ही भेदभाव होने लगता है, इस नियत को बदलना होगा, 2023 में पास महिला आरक्षण अधिनियम के संशोधन करके बीजेपी सीटों पर डकैती डालने की साजिश कर रही थी, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी ने पकड़ लिया,मैं कांग्रेस का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने इसे रोका।रूपरेखा वर्मा ने कहा कि सीटों का परिसीमन करते रहते, वह विषय अलग है, महिला आरक्षण अलग उसे क्यों रोका, बीजेपी की नियत साफ नही, सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार में बलात्कारियों को बचाया जा रहा है, बीजेपी इलेक्शन से पहले बलात्कारियों को पैरोल पर बाहर निकाल कर उनका इस्तेमाल करती है, राज्यों में महिलाओं की चिंताजनक हालात है, बीजेपी महिलाओं की हालत पर गम्भीर नही।
नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान के लिए काम किए , पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने महिलाओं के अधिकारों की वकालत की, उन्होंने पार्टी के अंदर और बाहर महिलाओं को अधिकार की बात कही, पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्त करने का काम तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने किया था।आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जो भाजपा के नेता जो आज महिला आरक्षण की वकालत करते घूम रहे हैं, वह उस समय राजीव गांधी द्वारा दिए गए, पंचायतों में महिला आरक्षण का विरोध कर रहे थे,
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नही देना चाहती, 2023 में जब महिला आरक्षण बिल पास हो गया था, जिसे समय कांग्रेस और विपक्ष ने पूरा समर्थन दिया , उसे कानून बनाकर लागू क्यों नही किया।
श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा से सवाल किया कि क्या भाजपा में दम है कि क्या वह अगला प्रधानमंत्री का चेहरा किसी महिला को बनाएगी ?हमने इंदिरा गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाया जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया। क्या भाजपा अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी महिला को बनाएगी, हमने तो इंदिरा जी और श्रीमती सोनिया गांधी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया ? क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में 33 प्रतिशत का आरक्षण प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी, हम समर्थन देंगे?समाजिक कार्यकर्ता नाइस हसन ने संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के स्थित भारत में निरंतर गिरती जा रही है, ग्लोबल रिपोर्ट में भारत 141वें स्थान पर हैं ,न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बहुत कमजोर है ,हमारे पुरखों ने तमाम बड़े काम किए, इंग्लैंड में वोट अधिकार 1918 में मिला उसमें महिलाओं की 30 साल और पुरुषों की 28 साल था, बाद में 18 साल हुआ ,आरक्षण हमारा प्राकृतिक अधिकार है,पंचायतों में राजीव गांधी जी ने जो महिलाओं को अधिकार दिए, आरक्षण दिया उससे 14 लाख से ज्यादा महिलाओं को अधिकार मिला ,कांग्रेस ने महिलाओं को सदैव आगे बढ़ाने के प्रयास किए
भाजपा के लोग झूठी बात कहते हैं, 2014 में 282 सीटें होने के बावजूद महिला आरक्षण नही दिया
नाइस हसन ने कहा कि हमारी पूजा मत करो पहले हमें बराबर का इंसान मानों, हमें अधिकार दो, हक दो । हमें देवी मत बनाओ।
संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन एच. एल. दुसाध ने कहा कि भाजपा इस देश की आत्मा संविधान को खत्म करने पर लगी है, भारत का संविधान सभी को प्रतिनिधित्व देता है लेकिन बीजेपी नहीं चाहती कि लोगों को अधिकार मिले, क्योंकि इनकी जड़ में तानाशाही है , वही संविधान को हटाकर एक तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहते हैं, जहां महिलाओं को कोई सम्मान नहीं, इसीलिए महिलाओं को आरक्षण के नाम पर भाजपा नेताओं द्वारा झूठ बोला जा रहा है , बीजेपी की नियत ईमानदार होती तो महिला आरक्षण बिल तो पहले पास हो चुका है, उसे कानून बना देते लेकिन नियत पर ही सवाल है, भाजपा वही करती है जो RSS उनसे कहता है और आर.एस.एस महिलाओं को लेकर सम्मान की भावना नहीं रखता।
विचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष संपूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि छलावा शब्द भाजपा के साथ एकदम फिट बैठता है, प्रधानमंत्री मोदी छलावा से कुर्सी पर बैठे नही तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से चुनाव हार गए थे, छलावा से जीते। कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे जरूरी भूख, पेट और रोजगार के प्रबंध किए, बुनियादों जरूरतें पूरी कर राजीव गांधी जी ने महिलाओं को पंचायत में आरक्षण देकर सामाजिक क्रांति की नींव रखी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अंसारी का स्वागत किया गया।
संगोष्ठी से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, और उनके चित्र पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की, मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव से अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी & पूर्व मंत्री अजय राय, नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना , मुख्य वक्ता ,समाज सेविका और लखनऊ विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा, समाज सेविका नाइस हसन सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, मीडिया विभाग वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता अलीमुल्ला खान, सोशल मीडिया चेयरमैन शालिनी सिंह, विधि विभाग के चेयरमैन एड0 अली आसिफ जमा रिजवी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर अमित राय , श्रवण कुमार गुप्ता आरटीआई विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार यादव, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सुमन द्वेदी कानपुर, सुशीला शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से आईं महिलाएं और विचार विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







