संस्कृत व्याकरण विशेषज्ञ व शिक्षक ऋषभ पारेख ‘सिद्धहेमव्याकरण रत्न’ विभूषण से सम्मानित

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

जयपुर। संस्कृत व्याकरण विशेषज्ञ व शिक्षक ऋषभ पारेख काे ‘सिद्धहेमव्याकरण रत्न’ विभूषण से सम्मानित किया गया। शिवगंज सिरोही निवासी ऋषभ पारेख का यह सम्मान शंखेश्वर जैनतीर्थ गुजरात में जैनाचार्य सिद्धहस्त लेखक विजय पूर्णचन्द्र सूरीश्वरजी महाराज और श्रुतरक्षा प्रेरक विजय युगचन्द्र सूरीश्वरजी के सान्निध्य में श्रुततीर्थ के ट्रस्टी गौतमभाई सांखला और शिवगंज जैन संघ अध्यक्ष प्रवीण ने सुवर्ण मुद्रिका स्मृति चिह्न व 1 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। बीकानेर के अभय जैन ग्रन्थालय निदेशक ऋषभ नाहटा ने पारेख को बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही जीरावला पार्श्वनाथ तीर्थ के महामंत्री प्रकाश सीरोडीवाले, नाकोडा तीर्थ जैन ज्ञानशाला के प्राचार्य नरेन्द्र कोरडिया, ऐन्टी टेररीस्ट फ्रन्ट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, जयनारायण मीणा, सुविख्यात रमेशभाई ओझा, संस्कृत भारती गुजरात, हेमचन्द्राचार्य संस्कृत पाठशाला गुरुकुलम् साबरमती के डायरेक्टर जितेन्द्र शाह, ललित नाहटा नई दिल्ली ने स्वहस्ताक्षर सह हार्दिक शुभकामना अभिनंदन पत्र भेंट कर पारेख का सन्मान किया। इस दौरान जैनाचार्य युगचन्द्र सूरिजी महाराज, ज्ञानदाता मूलशंकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कुणाल भाई ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment