बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम लाने पर शासकीय शालाओं के पांच प्राचार्य हुए सम्मानित।

SHARE:

जिला धार से सरीता पाटीदार।

शिक्षक समस्या निवारण शिविर में 23 आवेदन हुए प्राप्त
मनावर (निप्र ): किसी भी शाला का परिणाम वहां के शिक्षकों की योग्यता और विद्यार्थियों के परिश्रम और उसकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। हमें प्रसन्नता है कि सरकारी शालाओं का परिणाम इस वर्ष बहुत बेहतर रहा है। जिन शिक्षको और प्राचार्य ने एक उत्कृष्ट कार्य योजना बनाकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर शाला का परिणाम शत प्रतिशत दिया है।इसके लिए वह सभी सम्मान के पात्र है। उक्त उद्बोधन सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाने वाले शाला प्राचार्य के सम्मान समारोह,विकासखंड स्तरीय चार ब्लॉक की समीक्षा बैठक एवं शिक्षक समस्या निवारण शिविर मैं दिए। उक्त कार्यक्रमों का आयोजन सांदीपनि विद्यालय मनावर के सभा गृह में आयोजित किया गया । कक्षा 12वीं मे सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्य सुश्री सजन चौहान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघाना और अभिषेक पाचुरेकर करौली तथा कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत परिणाम के लिए कैलाश बुंदेला शासकीय हाई स्कूल गवलीपिपलिया, प्रदीप मालवीय मोराड एवं राम सोनी ज़लखां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक समस्या निवारण शिविर में कुल 23 शिक्षकों केआवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण ब्लॉक एवं संकुल से होना हे उसके लिए सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने तुरंत निर्देश दिए एवं जो निराकरण जिला स्तर से होने हे उन्हें शीघ्र हल करने का कहा गया। इसके बाद चार ब्लाकों गंधवानी, उमरबन ,धरमपुरी और मनावर के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई । सहायक आयुक्त बरकडे ,सहायक संचालक आनंद पाठक , क्षेत्रीय संयोजक पराग अमोली ने प्राचार्यों के समक्ष आगामी कार्य योजनाओं को लेकर सभी बिंदु रखें तथा विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक में चारों ब्लॉक के समस्त स्कूलो की समीक्षा कि गई।
वरकड़े ने निर्देशित किया कि कर्मचारियों की समस्या का ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर शीघ्र ही निराकरण करें। उन्हें ज्यादा पेंडिंग ना रखा जावे । कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के कर्मठ,जुझारू,कर्तव्यनिष्ठा वरिष्ठ प्राचार्य सोहन शिंदे , एवं आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर ने माना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई