दैनिक केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा
विदिशा..कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, विदिशा विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में आज अनुसूचित जाति कन्या महाविद्यालय छात्रावास, विदिशा में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत समापन सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को जीवन कौशल, उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा जेंडर समानता, आत्म-सुरक्षा, लैंगिक हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को बताया गया कि महिला एवं पुरुष दोनों को समान अधिकार प्राप्त हैं और किसी भी प्रकार का भेदभाव या हिंसा अस्वीकार्य है।
आत्म-सुरक्षा के तहत बालिकाओं को कठिन परिस्थितियों में सजग रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित व्यक्तियों को देने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
लैंगिक हिंसा के विभिन्न रूपों—मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं साइबर—पर प्रकाश डालते हुए शिकायत करने के अधिकार एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद करते हुए तनाव एवं चिंता से निपटने के व्यावहारिक उपाय साझा किए गए।
अंत में बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से दैनंदिनी (डायरी) वितरित की गई तथा इसके नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक विवेक शर्मा, संरक्षण अधिकारी संतोष रघुवंशी, विषय विशेषज्ञ अरविंद मिश्रा एवं छात्रावास अधीक्षक सुषमा श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







